Dhakad Live News
राष्ट्रीय

अब हटेंगे कई टोल 60 किलो मीटर की रेंज में होगा 1 टोल

यदि आप हाईवे सफर करते हुए बार-बार टोल देने से परेशान हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। सरकार ने अब नेशनल हाईवे से कई सारे टोल प्लाजा हटाने का फैसला लिया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा की है कि अब नेशनल हाईवे पर 60 किलोमीटर में सिर्फ एक बार ही टोल चुकाना होगा। ऐसे में हाईवे पर सफर करना अब पहले से ज्यादा आरामदेय और कीफायती भी होगा। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक बाकी सभी टोल प्लाजा हटा लिए जाएंगे और लोगों को एक बार ही इस रेंज में टोल देना होगा।

अब हाईवे पर सफर करना सस्ता हो सकता है और बार-बार टोल देने के लिए रुकने की किचकिच से छुट्टी मिल सकती है। सरकार ने इस योजना पर काम करना भी शुरू कर दिया है। जल्द ही लोगों को इसका फायदा मिलना शुरू हो जाएगा। यह भी पढ़ें – Toll Tax: अगर यहाँ है आपका घर तो नहीं देना होगा टोल टैक्स, NHAI के इन नियमों को नहीं जानते होंगे आप 90 दिन का टारगेट केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के मुताबिक अब नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा की संख्या सीमित कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी कई ऐसी शिकायतें मिलती हैं जिसमें 10 किलोमीटर की रेंज में ही दूसरा टोल टैक्स देना पड़ता है। ऐसे में लोगों को ना सिर्फ समय की बर्बादी होती है बल्कि किचकिच से सफर भी कष्टदायक हो जाता है। जो गलत है और अवैध है।

Related posts

Discover Tagsen: The Ultimate Game Changer in the Printing and Packaging Industry

Admin

आज प्रियंका की साख दांव पर: दशकों से संभाल कर रखा तुरुप का पत्ता क्या कांग्रेस के लिए रहा लकी; नतीजों पर टिकी है प्रियंका की राजनीतिक पारी

Admin

रुझान: आगरा में सपा का सफाया, बसपा दूसरे नंबर पर: रालोद-सपा गठबंधन फेल , आठ सीटों पर बसपा से मुकाबला, एक पर कांग्रेस से टक्कर

Admin

बस्ती के नतीजे LIVE: 3 सीट पर सपा उम्मीदवार आगे, रुधौली सीट पर सपा प्रत्याशी राजेंद्र प्रसाद चौधरी को बढ़त

Admin

कमल का फूल देख फ्लावर समझा था क्या?: सोशल मीडिया यूजर्स ने की सपा की जमकर खिंचाई, कहा- अच्छा चलता हूं, दुआओं में याद रखना

Admin

बुलंदशहर में हार से कांग्रेस कार्यकर्ता मायूस: मतगणना स्थल से निकले कार्यकर्ता, 7 विधानसभा सीटों पर चौथे नंबर पर रहे उम्मीदवार

Admin

Leave a Comment