Dhakad Live News
Breaking News Other अंतरराष्ट्रीय आध्यत्म खेल जूर्म फोटो गैलरी मनोरंजन राजस्थान राष्ट्रीय लाइफ स्टाइल व्यापार शिक्षा/लीडरशिप डेवलपमेंट सामाजिक

भाजपा की यूपी में होली की तस्वीरें: लखनऊ के भाजपा दफ्तर में ढोल बजे, बाराबंकी में बुलडोजर की पूजा; सपा-बसपा ऑफिस में सन्नाटा

लखनऊ6 मिनट पहले

यूपी चुनाव में काउंटिंग चल रही है। रुझानों में भाजपा को बहुमत हासिल हो गया है। इस बीच, अखिलेश यादव सपा कार्यालय पहुंचे हैं। सपा भी 100 सीटों के पार दिख रही है। वहीं, लखनऊ में भाजपा कार्यालय में समर्थकों की भीड़ जुट गई है। कानपुर के सपा कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है।

वहीं, कुंडा में रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ अपने समर्थकों के साथ ही सुबह मतगणना स्थल पहुंच गए। वह वहां बाहर रखी कुर्सी पर बैठ गए। शिवपाल यादव भी मतगणना स्थल पहुंचे। केशव मौर्य ने काउंटिंग के बीच में ट्वीट कर कहा कि नई हवा है। सपा सफा है। बेवजह अखिलेश हवा है।

पार्टी कार्यालय में सिर पर खिलौना बुलडोजर बांधकर पहुंचा कार्यकर्ता।

पार्टी कार्यालय में सिर पर खिलौना बुलडोजर बांधकर पहुंचा कार्यकर्ता।

लखनऊ के भाजपा दफ्तर में जश्न मना रहे कार्यकर्ता।

लखनऊ के भाजपा दफ्तर में जश्न मना रहे कार्यकर्ता।

भाजपा में जश्न का माहौलबात सत्ताधारी दल भाजपा की। पार्टी कार्यालय में सुबह से ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। एग्जिट पोल के नतीजों से भाजपा में पहले से ही जोश था और आज मतगणना शुरू होते ही रुझानों में भाजपा की बढ़त ने जोश को और हाई कर दिया। सैकड़ों की संख्या में मौजूद समर्थक हर-हर मोदी सरीखे नारों के साथ झंडे लहरा रहे हैं। पटाखों के साथ गाजे-बाजे पर लोग डांस कर रहे हैं। इससे कुछ देर जाम की स्थिति भी बनी रही।

भाजपा दफ्तर में जुटी समर्थकों की भारी भीड़।

भाजपा दफ्तर में जुटी समर्थकों की भारी भीड़।

मतगणना शुरू होते ही रुझानों में भाजपा की बढ़त ने जोश को और हाई कर दिया।

मतगणना शुरू होते ही रुझानों में भाजपा की बढ़त ने जोश को और हाई कर दिया।

सैंकड़ों की संख्या में मौजूद समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की।

सैंकड़ों की संख्या में मौजूद समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की।

समाजवादी पार्टी में बदलता रहा रंगसुबह समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखाई दे रहा था। हालांकि, मतगणना के बाद रुझान और नतीजों ने जोश कम कर दिया। समाजादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को इस बात की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी। पार्टी के कार्यकर्ता से लेकर नेता तक में अपनी पार्टी की जीत को लेकर आत्मविश्वास दिखाई दे रहा था। पार्टी के नेता एग्जिट पोल के बाद भी पूरे जोश और जीत की उम्मीद में थे। रुझानों के आने के साथ ही रंग भी बदलने लगा।

रुझानों के आने के साथ ही सपा कार्यालय के बाहर जुटे समर्थक निकलने लगे।

रुझानों के आने के साथ ही सपा कार्यालय के बाहर जुटे समर्थक निकलने लगे।

बसपा और कांग्रेस कार्यालय में पसरा सन्नाटासमाजावादी पार्टी के अलावा बसपा और कांग्रेस दफ्तर में भी सन्नाटा देखने को मिला। इस चुनाव में बसपा का प्रदर्थन भी निराशाजनक ही रहा। हालांकि, बसपा दफ्तर पर वैसे भी कभी भीड़ नहीं होती, आज नतीजों के दिन भी वैसा ही माहौल रहा। मॉल एवेन्यू के कांग्रेस दफ्तर में थोड़ी चहल-पहल दिखी।

लखनऊ में बसपा कार्यालय के बाहर पसरा सन्नाटा।

लखनऊ में बसपा कार्यालय के बाहर पसरा सन्नाटा।

​​​​

लखनऊ में कांग्रेस दफ्तर के बाहर पसरा सन्नाटा।

लखनऊ में कांग्रेस दफ्तर के बाहर पसरा सन्नाटा।

खबरें और भी हैं…

Related posts

ग्राम सामरिया में धाकड़ युवा फ्रेंड्स क्लब युवा संघ बैठक का अयोजन आज

dhakadlivenews

अघोषित बिजली कटौती के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने दीया ज्ञापन

dhakadlivenews

सुपौल में हुआ शानदार कवि सम्मेलन

dhakadlivenews

निकिता धाकड़ 10 वी में 86/% को गार्गी पुरस्कार में चयन।मां एक प्रसन्नता फाउंडेशन द्वारा जोरदार स्वागत

dhakadlivenews

मां एक प्रसन्नता फाउन्डेशन एवम धाकड़ कर्मचारी संघ द्वारा नव चयनित प्रतिभाओ को सम्मानित

dhakadlivenews

फर्रुखाबाद में जारी है मतगणना: भोजपुर और अमृतपुर का पहले, कायमगंज का अंत में आएगा परिणाम

Admin

Leave a Comment